लॉगिन

छत्‍तीसगढ़ के रायपुर समेत इन इलाकों में आज छाए रहेंगे बादल, देर शाम बारिश के आसार

Chhattisgarh August 21, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्‍तीसगढ़ के रायपुर समेत इन इलाकों में आज छाए रहेंगे बादल, देर शाम बारिश के आसार

छत्‍तीसगढ़ के रायपुर समेत इन इलाकों में आज छाए रहेंगे बादल, देर शाम बारिश के आसार

रायपुर : अच्छी बारिश के बाद एक बार फिर मानसून पर ब्रेक लगने के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने के आसार हैं। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसी बीच रायपुर शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और देर शाम हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी बीच रविवार को दिनभर बादलों की आंख मिचौली जारी रही।

कुछ देर के लिए काली घटाएं जरूर छाई रहीं, लेकिन हल्की बूंदा-बांदी से लोगों को संतुष्ट होना पड़ा। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस सक्ति में, जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सो में नौ सेंटीमीटर से लेकर एक सेंटीमीटर और इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds