CG POLITICS : चिंतामणि महाराज ने कहा ‘मोदी की गारंटी’ सबसे बड़ा मुद्दा.. पार्टी बदलने के सवाल पर कह दी ये बड़ी बात

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस छोड़कर आए चिन्तमणि महाराज को उम्मीदवार घोषित किया हैं। उन्होंने पार्टी में बने रहने का आश्वासन दिया और कहा कि वह लोकसभा चुनाव जीतेंगे। पूर्व विधायक ने एएनआई से कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ ‘ सबसे बड़ा मुद्दा है, जिसे वे राज्य भर में लोगों के पास लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया है। जिस तरह से लोग प्यार और स्नेह बरसा रहे हैं, ऐसा लगता है कि मुझे सफलता मिलेगी। उस समय कुछ परिस्थितियों के कारण, मैं वहां (कांग्रेस में) गया था, लेकिन अब मैं घर (भाजपा) वापस आ गया हूं। अब यहीं रहना है और काम भी करना है।”

भाजपा के सरगुजा से प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने कहा, “पूरे देश में लोकसभा चुनाव होते हैं और राज्य स्तर पर विधानसभा चुनाव होते हैं। केंद्र सरकार जो भी मुद्दा तय करेगी, हम उसी आधार पर जनता के बीच जाएंगे।” चिंतामणि ने आगे कहा, “गारंटी सबसे बड़ा मुद्दा है। सभी कार्यकर्ता मिलकर इसे सफल बनाएंगे। हमारे कार्यकर्ता हमारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds