लॉगिन

मटर निगलने से मासूम की मौत : फेफड़ो में फसने से थमी साँसे, मोबाइल पर विडियो देखते समय हादसा

Chhattisgarh August 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मटर निगलने से मासूम की मौत : फेफड़ो में फसने से थमी साँसे, मोबाइल पर विडियो देखते समय हादसा

मटर निगलने से मासूम की मौत : फेफड़ो में फसने से थमी साँसे, मोबाइल पर विडियो देखते समय हादसा

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 वर्षीय मासूम की मटर फंसने से मौत हो गई। यह पूरी घटना जामगांव आर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक बालक का नाम सिद्धार्थ बताया जा रहा है। जो मोबाइल पर वीडियो देखते हुए मटर खा रहा था। इसी दौरान जब चाचा ने मोबाइल छीना, तो वह अचानक मटर का दाना निगल गया। जो सीधा उसके फेफड़ों में जाकर फंस गया। परिजन उससे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांजगीर-चाम्पा जिले में बड़ा हादसा

वहीं जांजगीर-चाम्पा जिले में तालाब डूबकर चार बच्चों की मौत हो गई थी। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के मैंसतरा गांव का था। जानकारी के मुताबिक, बच्चे तालाब में नहाने गए थे। मृतकों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। डूबने वाले चारों बच्चों की उम्र 5 साल से 8 साल के बीच बताई जा रही है। ये बच्चे दोपहर बाद करीब 3 बजे सभी गए थे तालाब में नहाने। तालाब किनारे कपड़े देखने पर शंका होने की वजह से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds