लॉगिन

अयोध्या के लिए रवाना हुआ मुख्यमंत्री साय के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल, रामलला को शिवरीनारायण के बेर के साथ भेंट करेंगे यह सामग्री…

POLITICS July 13, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
अयोध्या के लिए रवाना हुआ मुख्यमंत्री साय के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल, रामलला को शिवरीनारायण के बेर के साथ भेंट करेंगे यह सामग्री…

अयोध्या के लिए रवाना हुआ मुख्यमंत्री साय के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल, रामलला को शिवरीनारायण के बेर के साथ भेंट करेंगे यह सामग्री…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में आज उनका पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या रवाना हुआ. जहां रामलला के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली की कामना करेंगे.

अयोध्या रवाना होने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री दयाल दास बघेल पहुंच गए हैं. अयोध्या में मंत्रिमंडल की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल के साथ विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे.

इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज पूरे मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जा रहे हैं. भगवान राम अपने वनवास काल में शबरी के झूठे बेर खाये थे. इस लिहाज से हम रामलला के लिए शिवरीनारायण के बेर, विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू समेत अन्य सामग्री लेकर जा रहे हैं.

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि भगवान राम से प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना करेंगे. लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम का दर्शन का अवसर मिला है. इसके साथ ही उन्होंने रामलला के दर्शन के साथ अच्छी बारिश की कामना की. वहीं अयोध्या दर्शन पर कांग्रेस के तंज पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो जूतमपैजार चल रहा है, उसे पहले देखना चाहिए. महंतजी खुद जीत गए, लेकिन दूसरों को हरा दिए. यह देखना चाहिए.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds