मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज दंतेवाड़ा दौरा, फागुन मड़ई के समापन में देवी-देवताओं को देंगे विदाई

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा दौरे पर रहेंगे। वे मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। साथ ही 11 दिनों तक चलने वाली फागुन मड़ई के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मड़ई में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय देवी-देवताओं को विदाई देंगे। जिसके बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में एनएम्डीसी  के अफसरों की बैठक लेंगे। सीएम  के साथ आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

दरअसल, दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी मंदिर में विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई का आयोजन किया गया है। इसमें बस्तर संभाग समेत पड़ोसी राज्यों से करीब 700 से ज्यादा क्षेत्रीय देवी-देवता भी शामिल हुए हैं। सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रंग-भंग कार्यक्रम और देवी-देवताओं की विदाई के साथ फागुन मड़ई का सामापन होता है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम 12:55 बजे पुलिस लाइन कारली हेलीपैड पहुंचेंगे। फिर यहां से कार के जरिए वे सीधे दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन करने के बाद करीब 2 बजे वे देवी-देवताओं की विदाई कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद 2:50 से 3:50 तक वे संयुक्त जिला कार्यालय भवन में अफसरों की बैठक लेंगे। जिसके बाद वे रायपुर लौट जाएंगे।

मंदिर समिति ने दिया था आमंत्रण

फागुन मड़ई में शामिल होने मंदिर समिति के सदस्यों ने सीएम भूपेश बघेल को विशेष आमंत्रण दिया था। सीएम ने समिति सदस्यों के आमंत्रण को स्वीकारा था और फागुन मड़ई में शामिल होने उन्होंने आश्वासन दिया था। वहीं अब आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह हेलीकॉप्टर के माध्यम से दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बैठक में विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के अफसरों और एनएम् डी सी 09=-के अधिकारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। CM के होली के दूसरे दिन दंतेवाड़ा प्रवास को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button