मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने किया परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन
नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरेगी शोभायात्रा, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री गौड़ ब्राम्हण समाज संस्था रायपुर द्वारा प्रकाशित पोस्टर ‘‘भगवान परशुराम जयंती महोत्सव‘‘ का विमोचन किया। यह महोत्सव राजधानी के समता कॉलोनी स्थित मंगलम भवन में 22 अप्रैल को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल को आने हेतु आमंत्रित किया गया जिसमें हमारे वरिष्ठ श्री प्रहलाद जी शर्मा ,श्री बसंत जी तिवारी , श्री प्रीतिश शर्मा , श्री मुल्कराज शर्मा एवम पारीक समाज के उपाध्यक्ष श्री नवल जी तिवारी एवम समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही
परशुराम जयंती पर 22 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा का आयोजन
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज परिवार द्वारा कार्यक्रम को लेकर बताया कि भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा झांकी के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा, कार्यक्रम में शोभायात्रा के रूट को लेकर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय से चर्चा एवं आश्वासन के बाद आमूलचूल परिवर्तन किया गया है। शोभायात्रा श्री परशुराम भवन गुढीयारी से प्रारम्भ होकर गुढीयारी भृमण पश्चात श्री परशुराम मंदिर होते हुए अंडरब्रिज से स्टेशन चौक गुरुद्वारा, तेलघानी नाक चौक,राठौर चौक,रामसागरपारा ,सिंधी स्कूल होते हुए अग्रसेन चौक मंगलम भवन में समाप्त होगी। गौड़ ब्राह्मण समाज परिवार ने इस अवसर पर स्वजनों को 22 अप्रैल को अपना कारोबार बंद कर सहपरिवार शोभायात्रा में शामिल होने अपील किया है|
परशुराम जयन्ती पर आर्ट्स प्रदर्शनी का आयोजन
महाकौशल कला परिषद रायपुर के तत्वाधान में गुढ़ियारी गौड़ ब्राहमण समाज संस्था, रायपुर लायंस क्लब, रायपुर फ्रेंड्स द्वारा संयुक्त रूप से कला प्रदर्शनी का आयोजन महाकोशल कला परिषद् में आयोजित किया गया है, इस प्रदर्शनी में भगवान परशुराम जयंती को लेकर अपनी कला से परिचय कराएँगे|