छत्‍तीसगढ़ की गीत सोन बनीं मिसेज इंडिया क्लासिक-2024, बोली- बेटी से मिली प्रतियोगिता में जाने की प्रेरणा

रायपुर : देश में फैशन शो आयोजित करने वाली ग्लैमानंद संस्था की ओर से जयपुर में मिसेज इंडिया क्लासिक 2024 का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग स्पर्धाओं में विभिन्न राज्यों की हजारों महिलाओं व युवतियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व गीत सोन ने किया। विभिन्न चरणों से होते हुए फाइनल राउंड में 20 महिलाएं पहुंचीं, जिसमें छत्तीसगढ़ की गीत भी शामिल थी। 16 अप्रैल को आयोजित फाइनल राउंड में सभी को पछाड़कर गीत सोन ने मिसेज इंडिया क्लासिक 2024 का टाइटल अपने नाम किया। गीत ने बताया कि प्रतियोगिता में जाने की प्रेरणा बिटिया अनुष्का सोन से मिली, जो खुद एक माडल है और पति जो पुलिस विभाग में सेवारत है उनसे मिली।

जूरी और आडियंस को पसंद आया गीत का जवाब

ग्रैंड फिनाले में नेशनल कास्ट्यूम राउंड में गीत ने एक स्त्री के सक्षम रूप को प्रदर्शित किया। इवनिंग गाउन वाक और प्रश्न उत्तर राउंड जिसमें गीत से पूछा गया कि आप जब फेल होते हैं तब आपके मन में क्या विचार आता है। जूरी के सवाल का गीत ने जवाब दिया कि वो आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी। उनका जवाब जूरी और आडियंस को बहुत पसंद आया।

अब वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। गीत ने जीत का श्रेय ग्लैमानंद की पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दिया। गीत ने साबित किया कि एक गृहिणी यदि चाहे तो कितना बड़ा मुकाम भी पा सकती है।

पुलिस विभाग में हैं गीत के पति

गीत के पति पुलिस विभाग में है, जिस कारण उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा वक्त नक्सल प्रभावित जैसे इलाके में दहशत और हिम्मत के बीच बिताया है। वह नारी शक्ति को आर्थिक, सामाजिक, व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने में विश्वास रखती है और काम करती है ।

गीत को इस प्रतियोगिता में जाने की प्रेरणा अपनी बिटिया अनुष्का सोन से हुई मिली, जो खुद एक माडल है और वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। बेटा अभय जो के एक यूट्यूबर है। उसकी जिद की वजह से उन्होंने इस चैलेंज को स्वीकार किया।

उन्हें अपनी सास सेतु रत्नम, पिता बेनी प्रसाद, मां सुषमा, देवर विक्रांत एवं परिवार के सपोर्ट से हिम्मत मिली है। गीत आगे महिलाओं के उत्थान के लिए काम करना चाहती है। उनकी इस सफलता पर उनके परिवार, iNIFD के साथी, रिश्तेदारों में ख़ुशी की लहर व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds