छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक : बुजुर्ग महिला ने 1 घंटा 32 मिनट तक फुगड़ी कर प्राप्त किया प्रथम स्थान

रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 ओलम्पिक के दूसरे दिन क्षत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में  गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 0-18 वर्ग में सरगुजा संभाग के भूपेंद्र कुमार रजवाड़े प्रथम व बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले के दीपक,भास्कर क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे. 18-40 वर्ग में दुर्ग संभाग के कवर्धा जिले के पुनेश धुर्वे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़े :- पीड़ित महिलाओ का सहारा बन रही “सखी वन स्टॉप सेंटर”

इसी तरह 40 प्लस वर्ग में बिलासपुर जिले के तखतपुर के आत्माराम ने जीत हासिल की। पारंपरिक खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। 40 प्लस वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आत्माराम ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रशंसनीय पहल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।कम उम्र वर्ग में राजेश्वरी बिलासपुर संभाग प्रथम, इसी प्रकार 18 से 40 आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की सफिला कंवर प्रथम रही।

ये भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की झोली में साल का पहला “राष्ट्रीय कृषि आवार्ड”

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 के 40 से अधिक आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की लक्ष्मीबाई सिदार ने रायपुर संभाग के आशो बाई क्षत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम  में 1 घंटा 32 मिनट तक फुगड़ी खेली। तमाम विरोधियों को हरा कर भी उसने अपनी फुगड़ी जारी रखी।

Back to top button