heml

छत्तीसगढ़ को आज मिलेगा नया गवर्नर, 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे रमेन डेका, राजभवन में तैयारियां पूरी

रायपुरः  प्रदेश के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका अपनी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी के छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टेट हेंगर में आत्मीय स्वागत किया। नए राज्यपाल रमेन डेका बुधवार को सुबह 10.15 बजे राजभवन में प्रदेश के 10वें राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलाएंगे।

रायपुर पहुंचने के बाद मनोनीत राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के परिदृश्य में तेजी से उभर रहा है। यहां विकास को नये स्तरों पर पहुंचाने हम काम करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच फैसिलिटेटर की भूमिका निभाएंगे ताकि प्रदेश का विकास तेजी से हो। उन्होंने कहा कि वे असम और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए भी काम करेंगे। डेका ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के विकास को लेकर है।

इन लोगों ने भी किया स्वागत

रामेन डेका के रायपुर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का अभिवादन किया। साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्य उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी मनोनीत राज्यपाल का अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button