लॉगिन

रणजी ट्राफी के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित, अमन के हाथ कमान, पांच जनवरी से शुरू होंगे मुकाबले

Chhattisgarh December 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रणजी ट्राफी के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित, अमन के हाथ कमान, पांच जनवरी से शुरू होंगे मुकाबले

रणजी ट्राफी के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित, अमन के हाथ कमान, पांच जनवरी से शुरू होंगे मुकाबले

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने रणजी ट्राफी 2024 के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान अमनदीप खरे को सौंपी गई है। वहीं शशांक सिंह को उप-कप्तान बनाया गया है।

रणजी ट्राफी के मुकाबले पांच जनवरी से खेले जाएंगे। टीम में दो प्रोफेशनल खिलाड़ी एम. रवि किरण और एकनाथ केरकर को टीम में शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ की टीम

छत्तीसगढ़ की टीम में अजय मंडल, कप्तान अमनदीप खरे, अनुज तिवारी, आशीष सिंह चौहान, आशुतोष सिंह, एकनाथ केरकर, गगनदीप सिंह, जिवेश बुट्टी, एम. रवि किरण, रिषभ तिवारी, संजीत देसाई, शशांक चंद्राकर, शशांक सिंह, सौरभ मजुमदार, सुमित रुईकर, वासुदेव बरेठ।

छत्तीसगढ़ टीम के मुकाबले

पहला मैच : 5 से 8 जनवरी तक रायपुर में असम के साथ।

दूसरा मैच : 12 से 15 जनवरी तक पटना में बिहार की टीम के साथ।

तीसरा मैच – 19 से 22 जनवरी तक कोलकाता में बंगाल टीम के साथ।

चौथा मैच : 26 से 29 जनवरी तक रायपुर में आंध्रप्रदेश टीम के साथ।

पांचवां मैच: 2 से 5 फरवरी तक रायपुर में केरला की टीम के साथ।

छठवां मैच: 9 से 12 फरवरी तक रायपुर में मुंबई की टीम के साथ।

सातवां मैच : 16 से 19 फरवरी तक कानपुर में उत्तरप्रदेश की टीम के साथ खेला जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds