लॉगिन

होली से पहले बढ़ी गर्मी, तापमान में 3 डिग्री तक इजाफा

Chhattisgarh March 13, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
होली से पहले बढ़ी गर्मी, तापमान में 3 डिग्री तक इजाफा

CG Heatwave Alert

रायपुर। होली से पहले ही प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पश्चिमी चक्रवात और विक्षोभ के कारण राज्य में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे भीषण गर्मी का अहसास होने लगा है।

तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

प्रदेश के कई जिलों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। सारंगढ़ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रायपुर और बिलासपुर में पारा 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds