लॉगिन

छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी, रायपुर में 37 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 3 दिन और बढ़ेगा तापमान

Chhattisgarh March 6, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी, रायपुर में 37 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 3 दिन और बढ़ेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी, रायपुर में 37 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 3 दिन और बढ़ेगा तापमान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है. मार्च के पहले सप्ताह में ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. सुबह के समय भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है, जो आमतौर पर अप्रैल के महीने में महसूस होता है.

छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी रायपुर में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक बताया जा रहा है.

रायपुर में 37 डिग्री पहुंचा पारा

राजधानी रायपुर इस समय प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है. यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो सामान्य तापमान से करीब 4 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रायपुर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, हवा में नमी कम होने के कारण मौसम फिलहाल पूरी तरह स्थिर दिखाई दे रहा है. इसी वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

प्रदेश में बाकी शहरों का क्या है हाल?

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

जगदलपुर में तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

इसी तरह राजनांदगांव में तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि यहां न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में फिलहाल तापमान स्थिर बना हुआ है.

इन हालातों के चलते अब सुबह के समय भी गर्मी महसूस होने लगी है और दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से बढ़ रहा है.

मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. यदि तापमान बढ़ने का यही क्रम जारी रहा तो मार्च के दौरान ही रिकॉर्ड स्तर की गर्मी दर्ज हो सकती है. ऐसे में लोगों को धूप से बचाव करने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds