लॉगिन

CG Independence Day : आजादी के जश्न में डूबा छत्तीसगढ़, सीएम साय ने राजधानी रायपुर में फहराया तिरंगा

Chhattisgarh August 15, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG Independence Day : आजादी के जश्न में डूबा छत्तीसगढ़, सीएम साय ने राजधानी  रायपुर में फहराया तिरंगा

CG Independence Day : आजादी के जश्न में डूबा छत्तीसगढ़, सीएम साय ने राजधानी रायपुर में फहराया तिरंगा

रायपुरः  देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद राज्य के लोगों को संबोधित किया|

गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर और केन्द्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में तिरंगा फहराएंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

जानें कौन कहां करेगा?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे परेड की सलामी लेंगे।
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में
मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा में
मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद में
मंत्री केदार कश्यप दुर्ग में
मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा में
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में
मंत्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा में
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज में
मंत्री टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में
सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में
सांसद विजय बघेल बालोद में
सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान,
सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में,
सांसद रूप कुमारी चौधरी बेमेतरा में
सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में
सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती में
सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा में
सांसद भोजराज नाग कांकेर में
सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में
विधायक पुन्नू लाल मोहले मुुंगेली में
विधायक धरम लाल कौशिक गौरेला-पेड्र-मरवाही में
विधायक अमर अग्रवाल कबीरधाम में
विधायक अजय चंद्राकर धमतरी में
विधायक भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर में
विधायक विक्रम उसेंडी बीजापुर में
विधायक राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में
विधायक किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में
विधायक रेणुका सिंह कोरिया में
विधायक लता उसेंडी कोंडागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds