लॉगिन

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का प्रकोप : 6 दिनों में पारा 4 डिग्री तक बढ़ा, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

Chhattisgarh February 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का प्रकोप : 6 दिनों में पारा 4 डिग्री तक बढ़ा, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का प्रकोप : 6 दिनों में पारा 4 डिग्री तक बढ़ा, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मार्च महीने के शुरू होने से पहले ही गर्मी का असर दिख रहा है. पिछले 6 दिनों में पारे में 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा. प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रायपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 15 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा मापा गया.

अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर रहा

प्रदेश का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा रायपुर के लालपुर में 19.3 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 15.1 डिग्री, बिलासपुर में 16.3 डिग्री, पेंड्रा रोड में 14.4 डिग्री, जगदलपुर में 14.7 डिग्री, दुर्ग में 14.9 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा.

अगले 24 घंटे में मौसम कैसा रहेगा?

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद आने वाले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. राज्य में अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बलरामपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, कोरबा, सूरजपुर, कोरिया समेत 15 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. 5 मार्च तक मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

असम, राजस्थान, गुजरात के कच्छ, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में सर्कुलेशन एक्टिव है और एक ट्रफ लाइन एमपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु से गुजर रही है. इन दोनों मौसम गतिविधियों का प्रभाव आने वाले समय में राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds