भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को बड़ी जगह, रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को मिली जिम्मेदारी

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में कई नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. जारी सूची में छत्तीसगढ़ से सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है.

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में राजस्थान की वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव, ओडिशा के बैजयंत जय पांडा सहित विभिन्न राज्यों के नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है.

छत्तीसगढ़ के लिए अहम नियुक्तियां

भाजपा की नई टीम में छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है. म्हस्के इससे पहले पार्टी की गतिविधियों में सोशल मीडिया और डिजिटल संचार से जुड़े कामों में सक्रिय रहे हैं.

इसके अलावा भाजपा ने युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चों के लिए भी राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की है. गुजरात से डॉ. हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ से रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा तथा अन्य राज्यों से नेताओं को विभिन्न मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds