लॉगिन

छत्तीसगढ़ को मिला ‘पुलिस कलर्स’ : सीएम साय ने गृह मंत्रालय और राष्ट्रपति का जताया आभार

Chhattisgarh October 19, 2024 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ को मिला ‘पुलिस कलर्स’ : सीएम साय ने गृह मंत्रालय और राष्ट्रपति का जताया आभार

छत्तीसगढ़ को मिला ‘पुलिस कलर्स’ : सीएम साय ने गृह मंत्रालय और राष्ट्रपति का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा “भारत के महामहिम राष्ट्रपति का पुलिस कलर्स” प्रदान किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार को “भारत के महामहिम राष्ट्रपति का पुलिस कलर्स” प्रदान किए जाने की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महामहिम राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की माओवाद, कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय सेवा और शौर्य का प्रतीक है। इससे हमारे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और वे राज्य की सुरक्षा के लिए और भी उत्कृष्ट कार्य करेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds