लॉगिन

चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार

Sports May 11, 2024 रिपोर्टर: shailesh
चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार

चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार

अहमदाबाद  : गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ शुक्रवार को जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। आईपीएल 2024 का 59वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गिल की अगुवाई में गुजरात ने चेन्नई को 35 रनों से मात दी। चिंता की बात यह है कि सीएसके की इस हार ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उनकी हार से चार टीमों की सोई हुई किस्मत एक बार फिर जाग उठी है। इस सीजन चेन्नई के दो और मुकाबले बचे हैं। इनमें अगर गायकवाड़ की टीम एक भी मैच हारती है तो उन पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।

इन टीमों को मिला फायदा

हार के बावजूद चेन्नई फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी है। टीम के खाते में 12 अंक हैं और उनका नेट रनरेट +0.491 है। सीएसके की हार से दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की सोई हुई किस्मत जाग उठी है। चारों टीमें अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। वहीं, अंक तालिका में शीर्ष पर कोलकाता का कब्जा है। आज उनका सामना मुंबई से होगा। अगर इस मैच में केकेआर मुंबई को मात देने में कामयाब होती है तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर राजस्थान और हैदराबाद हैं।

आरसीबी-गुजरात के पास बाजी मारने का मौका

गुजरात से मिली हार के बाद सीएसके अगर अपने अगले दोनों मैच जीतती है तो 16 अंक तक पहुंच जाएगी। वहीं, दिल्ली और लखनऊ के पास भी इतने ही अंकों तक पहुंचने का मौका है। लीग स्टेज पर दोनों टीमें एक मैच में आमने-सामने होंगी। ऐसे में तय है कि कोई एक टीम 16 अंकों तक पहुंच पाएगी। आगामी मुकाबलों में अगर चेन्नई, दिल्ली और लखनऊ के साथ कुछ भी बुरा घटता है तो आरसीबी और गुजरात बाजी मार सकती हैं।

गुजरात को अगले दो मैचों में दर्ज करनी होगी

इस स्थिति में नेट रनरेट के आधार पर टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने का मौका मिलेगा। शीर्ष 4 को छोड़कर नटे रनरेट के मामले में गुजरात काफी मजबूत नजर आ रही है। 10 अंक और -1.063 के नेट रनरेट के साथ टीम आठवें पायदान पर हैं। कोलकाता और हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उनके पास इसे सुधारने का मौका होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds