लॉगिन

रायपुर में एआई की गणेश-प्रतिमा पर बवाल, देर रात ढकी गई मूर्ति, गणेश उत्सव समिति पर भी हुई ऍफ़आईआर

Chhattisgarh September 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर में एआई की गणेश-प्रतिमा पर बवाल, देर रात ढकी गई मूर्ति, गणेश उत्सव समिति पर भी हुई ऍफ़आईआर

रायपुर में एआई की गणेश-प्रतिमा पर बवाल, देर रात ढकी गई मूर्ति, गणेश उत्सव समिति पर भी हुई ऍफ़आईआर

रायपुर: रायपुर के लाखेनगर में एआई जनरेटेड गणेशजी की प्रतिमा और पंडाल में अशोभनीय गाने बजाने को लेकर देर रात हिन्दू संगठनों ने जमकर बवाल किया. वहीं आक्रोश बढ़ने पर पंडाल की लाइट बंद कर मूर्ति को ढक दिया गया. वहीं सिंधु गणेश उत्सव समिति पर FIR भी दर्ज कराई है.

रायपुर में एआई की गणेश-प्रतिमा पर बवाल, देर रात ढकी गई मूर्ति

रायपुर में गणेश के स्वरूप को बदलकर कार्टून व एआई तकनीक से बनाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच पहली कार्रवाई हुई. आजाद चौक पुलिस ने एक गणेश समिति के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है. आरोप कि समिति ने भगवान गणेश के स्वरूप को बदलकर प्रतिमा स्थापित की है और पंडाल में अश्लील हिंदी गाना भी बजाया है.

गणेश उत्सव समिति पर भी हुई ऍफ़आईआर

पुलिस ने बताया कि राम भक्त सेना के प्रवक्ता खेमसागर हियाल ने इसकी लिखित शिकायत की है. शिकायत में बताया गया है कि लाखे नगर सिंधु एकता गणेश युवा समिति ने गणेशजी के स्वरूप को बदल दिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds