लॉगिन

Raipur कोर्ट में वकील पर हमले के बाद हंगामा, अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग

Chhattisgarh January 17, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Raipur कोर्ट में वकील पर हमले के बाद हंगामा, अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग

Raipur

Raipur : राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में शुक्रवार को वकील और आरोपी के बीच मारपीट की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। घटना के बाद वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। वकीलों ने आरोपी को घेर लिया और उस पर हमला करने की कोशिश की। इस बीच पुलिस ने आरोपी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान एक वकील को पुलिस की लाठी लग गई, जिससे वकीलों का प्रदर्शन और उग्र हो गया।

अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग ( Raipur )

इस घटना के बाद सैकड़ों वकील एकजुट होकर अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हुए सीएम निवास की ओर निकल पड़े। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए SSP लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन की समझाइश के बाद वकीलों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें ( Raipur )

 

अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निम्नलिखित मांगें की:

  1. अपराध पंजीकरण केवल एसपी या उससे ऊपर के अधिकारी और मजिस्ट्रेट स्तर के न्यायिक अधिकारी द्वारा हो।
  2. अधिवक्ताओं की मृत्यु पर उनके परिवार को ₹10 लाख का टर्म इंश्योरेंस और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए ₹5 लाख का बीमा दिया जाए।
  3. जूनियर अधिवक्ताओं को ₹5,000 मासिक मानदेय दिया जाए।
  4. वकील दिर्गेश शर्मा के हमलावर के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा दी जाए।

आंदोलन की चेतावनी

वकीलों ने ज्ञापन में लिखा कि यह घटना न केवल अधिवक्ताओं की सुरक्षा बल्कि स्वतंत्र न्यायपालिका के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds