12 जून को आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

अमरावती। आंध्र प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चंद्रबाबू नायडू ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जिसके बाद राज्यपाल अब्दुल नजीर ने उन्हें शपथ लेने का न्यौता दिया। 12 जून को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के CM पद की शपथ लेंगे।

विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें जीतीं?
विधानसभा चुनाव में नायडू की अगुवाई में NDA अलायंस ने 175 में से 164 सीटें जीती हैं। बता दें नायडू के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी शामिल होंगे। पीएम मोदी पहले आंध्र प्रदेश जाएंगे, फिर ओडिशा जाएंगे, जहां वो ओडिशा में पहली बार बन रही बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण में जाएंगे।

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे भी शपथ ग्रहण में जाएंगे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

नायडू ने राजधानी को लेकर किया बड़ा ऐलान
आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के अलग राज्य बनने के बाद अब तक यहां पर राजधानी को लेकर विवाद चलता रहा है। आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियों का जिक्र किया जाता था। लेकिन अब तेलुगु देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू ने सिर्फ एक राजधानी रखने का ऐलान किया है।

बता दें कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुमत मिला है। ऐसे में अब बुधवार को वह मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। अपने शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds