झारखंड में चंपई सोरेन सरकार ने हासिल किया बहुमत, समर्थन में 47 वोट पड़े

रांची। झारखंड की राजनीति के लिए सोमवार का दिन अहम रहा। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। सुबह 11 बजे विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हुआ।
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद प्रस्ताव पेश किया गया, जिस पर बहस हुई। पहले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने और फिर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बात रखी। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। हेमंत सोरेन भाजपा और खासतौर पर केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।