Chaitra Navratri : नाव पर सवार होकर आएँगी देवी मां, इन 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा

इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है और ज्योतिष के मुताबिक मां अंबे नाव पर सवार होकर आ रही है। मां अंबे का नाव पर सवार होकर आना काफी शुभ माना जाता है। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व सनातन धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। चैत्र नवरात्रि का पर्व 9 दिन चलता है इसे गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के नाम से भी जाना जाता है।

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि से होती है। पहले दिन घटस्थापना की जाती है और इसी के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी हो जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा होती है।

जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

22 मार्च 2023, बुधवार     प्रतिपदा, नवरात्रि दिन 1   मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना

23 मार्च 2023, गुरुवार     द्वितीया, नवरात्रि दिन 2     मां ब्रह्मचारिणी पूजा

24 मार्च 2023, शुक्रवार   तृतीया, नवरात्रि दिन 3      मां चंद्रघंटा पूजा

25 मार्च 2023, शनिवार   चतुर्थी, नवरात्रि दिन 4      मां कुष्मांडा पूजा

26 मार्च 2023, रविवार    पंचमी, नवरात्रि दिन 5      मां स्कंदमाता पूजा

27 मार्च 2023, सोमवार   षष्ठी, नवरात्रि दिन 6         मां कात्यायनी पूजा

28 मार्च 2023, मंगलवार  सप्तमी, नवरात्रि दिन 7     मां कालरात्रि पूजा

29 मार्च 2023, बुधवार     अष्टमी, नवरात्रि दिन 8      मां महागौरी पूजा, कन्या पूजन

30 मार्च 2023, गुरुवार     नवमी, नवरात्रि दिन 9      मां सिद्धिदात्री पूजा, कन्या पूजन, रामनवमी

31 मार्च 2023, शुक्रवार   दशमी, नवरात्रि दिन 10    नवरात्रि पारणा

नाव पर सवार होकर आएगी देवी मां

इस साल चैत्र नवरात्रि मां की सवारी नाव रहेगी। धार्मिक मान्यता है कि नाव पर सवार होकर देवी मां जब भी आती है तो यह काफी शुभ होता है। नाव पर सवार होकर आ रही मां अंबे इन राशियों के जातकों के लिए शुभ दिन लेकर आ सकी है –

वृषभ राशि

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होंगे। देवी मां की विशेष कृपा इस राशि के सभी जातकों पर बनी रहेगी। कई लाभ प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार को नए कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

चैत्र नवरात्रि में मां अंबे मेहरबान रहेंगी, जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। धन लाभ की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। पुराने किसी रोग से मुक्ति मिलेगी। सेहत को लाभ होगा और आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी

कन्या राशि

कन्या राशि वालों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहेगी। जीवन की गंभीर परेशानियों का अंत होगा। नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवन साथी को आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशि

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से सफलता हासिल करेंगे। नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, प्रेम और शादीशुदा जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी। कचहरी के मामले में फंसे हैं तो आपको विजय प्राप्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button