CG : डीएसपी की मां के साथ चेन स्‍नैचिंग, सुबह मार्निंग वाक पर निकली थी बुजुर्ग महिला, तभी चेन स्‍नैचरों ने झपट्टा मारकर लूट ली चेन

रायपुर। राजधानी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस और कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं है। इसका जीता-जागता उदाहरण रायपुर से सामने आया है, जहां चेन स्‍नैचरों ने डीएसपी की मां को ही अपना शिकार बना लिया। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर पदस्थ अधिकारी की मां शनिवार सुबह मार्निंग वाक पर निकली थीं। 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला जैसे ही शंकर नगर चौपाटी के पास पहुंची, वहां बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश चेन स्‍नैचरों ने बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। अब पुलिस सीसीटीवी से चेन स्‍नैचरों की तलाश करने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds