छत्तीसगढ़ का विश्व कीर्तिमान : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में अरण्य कांड पर 765 मिनट तक रामायण मंडलियों ने दी प्रस्तुति, जानिए कौन रहा विजेता…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है. राज्य की संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव में लगातार 765 मिनट तक अरण्य कांड पर प्रस्तुति के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में छत्तीसगढ़ का नाम दर्ज किया गया है.

छत्तीसगढ़ ने मोस्ट स्टेज आर्टिस्ट परफार्मिंग ऑन अरण्य कांड का रिकॉर्ड बनाया. इस महोत्सव में 375 कलाकर, 17 दल, 13 राज्य और 2 अंतर्राष्ट्रीय देश की अरण्य कांड पर 765 मिनट की प्रस्तुति ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया. सबसे ज्यादा कलाकार और सबसे देर तक चलने वाले अरण्य कांड पर कार्यक्रम के लिए यह पुरुस्कार मिला है.

इस महोत्सव में रायगढ़ जिला प्रशासन ने भी रिकॉर्ड अपने नाम किया. यहां 10 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया.

कर्नाटक को मिला पहला पुरस्कार
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन अवसर पर विजेता रामायण मंडलियों की घोषणा भी की गई. पुरुस्कार जितने वाली रामायण मंडलियों को सीएम भूपेश बघेल ने सम्मानित किया. कर्नाटक को पहला इनाम 5 लाख रुपए, असम की रामायण मंडली को दूसरा पुरस्कार 3 लाख रुपए और तीसरा पुरस्कारा झारखंड को 2 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds