लॉगिन

सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतने उम्मीदवार हुए सिलेक्ट, यहां चेक करें रिजल्ट

Chhattisgarh March 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतने उम्मीदवार हुए सिलेक्ट, यहां चेक करें रिजल्ट

सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतने उम्मीदवार हुए सिलेक्ट, यहां चेक करें रिजल्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोगने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 3921 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स क्लियर किया है और अब ये सभी उम्मीदवार अगले चरण यानी मेंस परीक्षा में शामिल होंगे. CGPSC की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आसानी से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/  पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

16 से 19 मई तक होगी मेंस की परीक्षा

सीजी पीएससी के प्रीलिम्स में इस बार कुल 3921 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स क्लियर किया है और अब ये सभी उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल होंगे. अयोग ने मेंस परीक्षा की तारीखें भी तय कर दी है. आयोग के अनुसार, यह परीक्षा 16 मई से 19 मई के बीच आयोजित की जाएगी.

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

राज्य सेवा प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा 2025 का रिजल्ट, जिसमें अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्मतिथि के साथ वर्ग, कट ऑफ अंक आयोग की अधिकृत वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/  पर अपलोड कर दिए गए हैं. अभ्यर्थी पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds