CG – कब आएगी BJP प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट!, दूसरे दलों से आये लोगों की दावेदारी ख़ारिज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले महीने 7 और 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच खबर सामने आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी आज मंगलवार को या फिर कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर सकती है। एमपी चुनाव को लेकर होने वाली बैठक के बाद छग के पांच बची सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान हो सकता हैं। बताया जा रहा है कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में उपजे विवाद और कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए बची सीटों पर हाल ही में भाजपा प्रवेश करने वाले नेताओं को टिकट न दिए जाने पर लगभग सहमति बन गई हैं। एक विधानसभा क्षेत्र में ऐसे नेता के टिकट के लिए अड़े कद्दावर भाजपा नेता को बैठक में इसके लिए खूब खरी खोटी सुनाई गई। बेमेतरा,पंडरिया,कसडोल, बेलतरा और अंबिकापुर में भाजपा ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया हैं।

इससे पहले सोमवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारियों के बीच अमित शाह की सभा के बाद एक मीटिंग हुई। जिसमें प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि शेष बचे 5 सीटों पर जल्द ही नामों का ऐलान किया जाएगा। इसे लेकर भाजपा में मंथन लगातार जारी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद तीसरी सूची जारी की जाएगी। बेमेतरा,पंडरिया,कसडोल, बेलतरा और अंबिकापुर में भाजपा ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया हैं।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का बिगल बज चुका हैं। बीजेपी अब तक अपने उम्मीदवारों की 2 सूची जारी कर चुकी है। जिसमें 85 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा की है। शेष बचे 5 सीटों पर नामों का ऐलान होना बाकी है। बताया जा रहा है कि BJP प्रत्याशियों की तीसरी सूची में कई बड़े बदलाव कर सकती है। संभव हो इस सूची में हाल ही में भाजपा में शामिल नेताओं के उम्मीदवारी को पूरी तरह से खारिज कर दिया जाए। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 और 17 नवंबर को किया जाएगा। जबकि 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे। इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds