CG : मतदान के दौरान मतदाता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में वोटिंग के दौरान धमतरी के पोलिंग बूथ में एक मतदाता की मौत हो गई। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 12 में वोटिंग के लिए पहुंचे कुंजबिहारी बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक आने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ में सुबह 10 बजे तक 15% वोटिंग हुई है। इससे पहले रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds