CG ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर : बाल- बाल बचे छात्र, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर  छात्रों से भरी बोलेरो को ट्रक ने  टक्कर मार दी। गनीमत रही की बोलेरो में सवार सभी छात्र  बाल- बाल बचे। सभी छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल झिरमिटी से डाँड़ गांव जा रहे थे। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा ट्रक चालक को फूट गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। यह पूरा मामला नेशनल हाईवे 130 उदयपुर मुख्य मार्ग के पास का है।

ट्रक ने बाइक को कुचला

वहीं शुक्रवार को कोटा  में शादी के लिए लड़की देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह सड़क हादसा कोटा नगर के रामनगर में हुआ था। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में जुगेश कुमार कोसले पिता दुर्जन प्रसाद कोसले उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम दैजा की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा मृतक का भाई घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds