छत्तीसगढ़ से चलने वाली इन 30 ट्रेनों को रेलवे ने किया निरस्त, यात्रा से पहले यहां चेक करें List

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है. रेलवे प्रशासन ने अधोसंरचना विकास के कार्यों के लिए 30 ट्रेनें निरस्त कर दी है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन प्री एनआई और एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी रेल लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाना है. जिसके चलते 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक 30 यात्री ट्रेनें निरस्त रहेंगी. कार्य के पूर्ण होने से ट्रेनों के परिचालन में गतिशीलता आने का दावा रेल्वे प्रबंधन ने किया है.

रेलवे ने इन ट्रेनों को किया निरस्त –
25 नवंबर 2023 से 04 दिसंबर 2023 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
25 नवंबर 2023 से 04 दिसंबर 2023 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
23 नवंबर 2023 से 04 दिसंबर 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24 नवंबर 2023 से 05 दिसंबर 2023 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
22 नवंबर 2023 से 04 दिसंबर 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24 नवंबर 2023 से 06 दिसंबर 2023 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 नवंबर व 02 दिसंबर 2023 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26 नवंबर व 03 दिसंबर 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
29 नवंबर 2023 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी -जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 नवंबर 2023 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 नवंबर व 02 दिसंबर 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
28 नवंबर व 05 दिसंबर 2023 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज -शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24 नवंबर से 04 दिसंबर 2023 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 नवंबर से 05 दिसंबर 2023 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर- जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
23 नवंबर 2023 से 04 दिसंबर 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24 नवंबर 2023 से 05 दिसंबर 2023 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26 नवंबर व 03 दिसंबर 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 नवंबर व 04 दिसंबर 2023 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 नवंबर व 07 दिसंबर 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
02 दिसंबर व 09 दिसंबर 2023 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27 नवंबर, 01 व 04 दिसंबर 2023 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
28 नवंबर, 02 व 05 दिसंबर 2023 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
29 नवंबर 2023 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
30 नवंबर 2023 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24 नवंबर 2023 से 04 दिसंबर 2023 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 नवंबर 2023 से 05 दिसंबर 2023 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24 नवंबर 2023 से 04 दिसंबर 2023 तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 नवंबर 2023 से 05 दिसंबर 2023 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24 नवंबर 2023 से 04 दिसंबर 2023 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25 नवंबर 2023 से 05 दिसंबर 2023 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

देर से रवाना होने वाली गाड़ी
28 नवंबर 2023 से निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04044 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 04 घंटा 15 मिनिट देर से रवाना होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds