लॉगिन

CG : अपनी ही भाई -बहु को लोहे के पाइप से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh December 26, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : अपनी ही भाई -बहु को लोहे के पाइप से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

CG : अपनी ही भाई -बहु को लोहे के पाइप से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाँम्पा : प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर निवासी खिड़सालीपारा बैरियर चौक चांपा जो दोपहर खाना खाने के बाद घर में बैठा था। इसी समय इसका बड़ा भाई आरोपी मनोज सिंह ठाकुर द्वारा पूर्व की भाती घर में रह रहे भाई बहु मृतिका सीमा सिंह एवं अपनी मां गुड्डी सिंह ठाकुर को गाली गलौज विवाद झगड़ा कर रहा था जिसे देख कर प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर द्वारा आरोपी को घर से निकल जाने कहा और कुछ देर बाद अपने काम पे वापस चल गया।उसी दिन शाम करीब 04/30 बजे प्रार्थी मनोज सिंह ठाकुर को पड़ोसी द्वारा मोबाइल से सूचना दिया कि आपकी पत्नी सीमा को एवं मां को आरोपी सूरत सिंह द्वारा लोहे के पाइप से मारपीट कर रहा है।

सूचना पाकर प्रार्थी तत्काल अपने घर आया तब देखा कि प्रार्थी की पत्नी घर अंदर कमरे में बेड में लेटी हुई पड़ी थी जिसके सिर में काफी गंभीर चोटे आई थी जो चोट के कारण मौके पर ही मृत पड़ी थी, तथा प्रार्थी की मां उसी कमरे में जमीन में बेहोश पड़ी थी। लोगो से पूछने पर पता चला कि इसका बड़ा भाई आरोपी सूरज सिंह इसकी मां और पत्नी को लोहे के पाइप से मारपीट किया है और इसकी पत्नी सीमा की हत्या करना तथा इसकी मां को मरा हुआ समझकर घर के पीछे रास्ते से लोहे के पाइप को लेकर भागा है। प्रार्थी की मां गुड्डी सिंह को गंभीर चोट होने से उसको तत्काल उपचार के लिए चांपा अस्पताल ले जाया गया जिसकी स्थिति को देखते हुए उचित उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल ले भर्ती कराया गया है।

जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 550/ 24 धारा 103(1) 109 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल FSL टीम के साथ मौका घटनास्थल पहुंचकर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर थाना प्रभारी चांपा डॉक्टर नरेश पटेल के नेतृत्व में थाना चंपा की पुलिस स्टाफ एवं साइबर टीम द्वारा निष्ठुर अपराधी सूरज सिंह ठाकुर को घेराबंदी कर दौडाकर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जिसके द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर घटना में प्रयुक्त लोहे के पाइप को बरामद किया गया है।आरोपी सूरज सिंह निवासी खिड़साली पारा चाम्पा थाना चाम्पा* को घटना के चंद घंटों में ही हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds