CG : जेल में बंद भाई को छुड़ाने आया था आरोपी, लूट में मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेमेतरा : बाजार से मोबाइल लूट करने वाले तीन आरोपित युवकों को नवागढ़ पुलिस और साइबर की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए दो आरोपित झारखंड निवासी महाराजपुर बाजार थाना तालझाड़ी साहेबगंज मनोरंजन कुमार मंडल पिता सुदामा मंडल (24) , सूरज कुमार मंडल पिता बाबूलाल मंडल (30) के रहने वाले हैं। आरोपित यहां जिला जेल जांजगीर में बंद अपने भाई को छुड़ाने आया था और लूट के मामले में पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया।

मामला नवागढ़ थाना का है। नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि हीरागढ़ निवासी तिलेश्वर प्रसाद कश्यप सब्जी खरीदने 28 सितंबर को ग्राम सेमरा का साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। वह सब्जी खरीद रहा था तभी दो अज्ञात व्यक्ति धक्का देकर उसके जेब में रखे मोबाइल को लूट कर ले गए। इसी प्रकार रामकुमार साहू कैथा थाना बिलाईगढ़ भी सेमरा बाजार गया हुआ था। बाजार में भीड़ अधिक थी। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उसे भी धक्का देकर शर्ट की जेब में रखे मोबाइल को लूट कर ले गए। बाजार में भीड़ होने से वे उसका पीछा नहीं कर पाए। दोनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि पूर्व में मनोरंजन कुमार मंडल का भाई जिला जेल जांजगीर में मोबाइल चोरी, लूट के मामले में बंद है जिसे छुड़ाने के लिए मनोरंजन कुमार मंडल जांजगीर में लाज में किराए पर रह रहा था। 28 सितंबर को सूरज मंडल भी जांजगीर आया और मनोरंजन मंडल के साथ लूटपाट की योजना बनाई। मनोरंजन कुमार मंडल ने बताया कि वह आटो चालक परमेश्वर सारथी को जानता पहचानता है। उसके साथ उठना बैठना है।

परमेश्वर सारथी ने उनको बताया कि आज सेमरा का बाजार है। वे दोनों परमेश्वर सारथी के साथ में उसके ऑटो में बैठकर ग्राम सेमरा आए और बाजार का भीड़ होने का का फायदा उठा कर दो अलग-अलग लोगों से मोबाइल लूटकर आटो में बैठकर भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds