CG : रायपुर में बारिश और ठंडी हवा से तापमान 12 डिग्री गिरा, आज भी अंधड़ के साथ होगी बारिश

रायपुर : राजधानी रायपुर में पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और ठंडी हवा से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अप्रैल के महीने में पड़ने वाली चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बदले मौसम की वजह से अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 12 डिग्री की गिरावट आई है। नमी भी बढ़कर 87 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिसकी वजह से घरों और दफ्तरों में एसी, कूलर बंद कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी छत्‍तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर अंधड़, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके बावजूद तापमान में वृद्धि का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में निचले वायुमंडल में नमी का प्रवेश हो रहा है, जिसकी वजह से ठंड लग रही है।

जानिए छत्‍तीसगढ़ के शहरों में कितना रहा तापमान

रायपुर में बुधवार को आधी रात से तेज हवा के साथ हल्की बारिश होती रही। गुरुवार रूककर बूंदाबांदी को भी यहां रूक हुई। यहां 40 फीसदी बादल थे। पिछले 24 घंटे में रायपुर में करीब एक सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 24.7, माना में 24, बिलासपुर में 28.4, पेण्ड्रारोड में 29.6, अंबिकापुर में 31.5, जगदलपुर में 26.8 और राजनांदगांव में 30 डिग्री सेल्सियस था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस घटा है। पिछली रात यहां न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस था।

इस वजह से बदला रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका, हवा की अनियमित गति तटीय कर्नाटक तक है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। 12 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं गरज-चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी का दौर शुरू होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds