CG : कोंडागांव में स्मृति ईरानी ने BJP कार्यकार्ताओं के लिए बनाई चाय, देखें वीडियो…

केशकाल। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज केशकाल के दौरे पर रहेंगी, जिसके लिए स्मृति ईरानी रायपुर पहुंची। जहां भाजपाइयों ने सुरडोंगर स्टेडियम में उनका भव्य स्वागत किया। वहीं स्मृति ईरानी रोड शो के लिए केशकाल पहुंची हैं, जहां उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाई। इसके साथ ही ईरानी ने चाय पीते हुए कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

वहीं स्मृति ईरानी चाय पर चर्चा करने के बाद बोरगांव से बहीगांव होते हुए स्मृति ईरानी फरसगांव पहुंचेगी। जहां चुनावी प्रचार के लिए आमसभा को संबोधित करेंगी। वैसे तय कार्यक्रम के अनुसार स्मृति ईरानी दोपहर 1:15 बजे कोंडागांव में आम सभा को संबोधित करेंगी। फिर शाम 4:15 बजे कटघोरा और शाम 6:30 बजे कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगी। कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds