CG : राजधानी में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, दो दिन पहले आलोक ने निको कंपनी से दिया था इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर हैं। यहाँ के खमतराई थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते आलोक सिंह (45) ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक निको इस्पात कंपनी में अधिकारी के पद पर कार्यरत था। दो दिन पहले ही कंपनी से इस्तीफा दिया था। मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना के समय सभी स्कूल में थे। घर में पत्नी के अलावा कोई नहीं था।

पुलिस के मुताबिक मूलत: उत्तरप्रदेश, बलिया निवासी आलोक सिंह जो धनलक्ष्मी नगर में किराए के मकान में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक आलोक अपनी पत्नी से सुबह जेवर की मांग कर रहा था। इसकी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आलोक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से अपने कमरे के अंदर जाकर खुदकुशी कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार गोली की आवाज सुनने के बाद मृतक की पत्नी कमरे में पहुंची तो उसने आलोक को जमीन में गिरा पाया। गोली आवाज सुनने के बाद आस-पास के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस के मुताबिक़ आलोक ने गन का लाइसेंस उप्र से लिया था। छत्तीसगढ़ आने के बाद उसने लाइसेंस छत्तीसगढ़ ट्रांसफर कराया था। निको कंपनी में नौकरी मिलने के बाद वह पिछले लगभग तीन साल से छत्तीसगढ़ में रह रहा था। घटना के बाद से आसपास के रहवासी भी स्तब्ध हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds