CG VIDEO : ताउम्र करती रही लाशों की चीर फाड़.. अब मिला रामलला के दर्शन का न्यौता.. जानें कौन हैं किस्मत की धनी संतोषी

कांकेर। ये तो सभी जानते हैं कि 22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली मनाया जाएगा। क्योंकि इस दिन भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान होंगे। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे देशभर के लोग तैयारियों में जुट गए हैं और अब 22 जनवरी के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए देश के कई दिग्गजों का न्योता दिया गया है। लेकिन क्या आपको पता है। 2100 लाशों का पोस्टमार्टम करने वाली महिला को भी अब श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिला है। आइए जानते हैं कौन है ये महिला जो अब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होगी।

दरअसल, कांकेर जिले के नहरपुर कि रहने वाली महिला जो कि पेशे से पोस्टमार्टम का काम करती है। महिला का नाम स्वीपर संतोषी दुग्गा है। जो अबतक 1200 लाशों का चीरफाड़ कर चुकी है। भगवान श्री राम जी के मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलावा कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लॉक के संतोषी दुर्गा को भी राम जन्म भूमि न्यास ने आमंत्रण भेजा है। जिसे लेकर संतोषी दुर्गा बेहद उत्साहित हैं।

संतोषी दुर्गा इस बुलावे को भगवान राम की असीम कृपा बताती हैं। संतोषी दुर्गा पेशे से नरहरपुर के अस्पताल में पोस्टमार्टम का कार्य करती हैं। अब तक संतोषी दुर्गा ने 1200 से ज्यादा पी एम किया है। महिला होने के बावजूद पोस्टमार्टम से नहीं घबराना अपने आप में बड़ी बात है। राम जन्मभूमि न्यास ने इसी मानव और समाज सेवा को देखते हुए संतोषी दुर्गा को आमंत्रण दिया है। संतोषी दुर्गा भगवान राम के भव्य मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा को देखने बेहद लालायित हैं।

संतोषी दुग्गा सफाई कर्मी लाल साड़ी मैने सपने मैं भी नही सोचा था के मुझे ये सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री जी ने एक गरीब परिवार की लड़की को ये मौका दिया है। मैं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए राम जी के पास अर्जी लगाऊंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds