CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : पॉश कॉलोनी में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की छापेमारी, कई संदिग्ध जोड़े मिले

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने छापा मारकर कई संदिग्ध जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। सभी को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है। बताया जा रहा है सभी संदिग्ध हालत में पकड़ाए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां कई लोग अपने मकान को किराए पर देकर रखे हुए है। तालपुरी कॉलोनी में पुलिस को लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने करीब आज सुबह 4 बजे दबिश दी है। 15 थाना प्रभारियों की अलग अलग टीम बनाई गई थी। पुलिस की टीम ने अलग अलग बिल्डिंग में जाकर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को पकड़ चुकी है। सभी संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए बताये जा रहे हैं।

वहीं पुलिस को कई गाड़ियां भी लावारिश हालत में मिली है। बताया जा रहा है कि किसी गाड़ी में नंबर भी नहीं लिखा है और न ही किसी गाड़ी के कोई मालिक सामने आये है। पुलिस ने सभी गाड़ियों को क्रेन से उठवाकर थाना में ले जाकर रखवा दिया है। आपको बता दें कि इस कॉलोनी में कुछ साल पहले इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई थी। जिसके बाद अब दूसरी बार ये कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस लगातार कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई करीब दो घंटे और चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds