CG स्कूल-कालेजो की छुट्टी : 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक प्रदेश में रहेगा दशहरा अवकाश

रायपुर : अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही अब त्योहारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस दौरान कई त्योहारों में सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। कल से प्रदेश में दशहरा की छुट्टी रहेगी।

12 अक्टूबर तक प्रदेश में दशहरा अवकाश रहेगा। इससे संबंधित आदेश सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही जारी कर दिए गए थे। दशहरा के बाद इसी महीने में दिवाली की छुट्टी भी पड़ेगी। चलिए जानते हैं कब-कब स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

दरअसल, कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने दशहरा-दिवाली सहित अन्य अवकाशों का ऐलान किया था। इनमें से ज्यादातर छुट्टियां अक्टूबर महीने में ही पड़ने वाला है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक प्रदेश में दशहरा अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds