रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड में 04 से 06 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 2024 मंे रायपुर से राज्योत्सव स्थल तक आने वाले यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए BRTS बसों की सुविधा प्रदान की गयी है। इसके अंतर्गत रायपुर-नवा रायपुर के मध्य संचालित की जाने वाली BRTS बसों को स्पेशल ड्यूटी अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन-डीकेएस भवन-तेलीबांधा-सीबीडी होते हुए राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड जाने और वापसी में राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से सीबीडी- तेलीबांधा-डीकेएस भवन-रेलवे स्टेशन के लिये बीआरटीएस बसों का संचालन किया जायेगा। यह बसें रायपुर से प्रातः 11.00 बजे से रात्रि के 9.00 बजे तक प्रत्येक आधे घण्टे के अंतराल में चलेंगी। राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से रायपुर वापसी हेतु दोपहर 12.12 बजे से रात्रि के 11.12 बजे तक प्रत्येक आधे घण्टे के अंतराल में बीआरटीएस बसे उपलब्ध होगी।
CG : राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 04 से 06 नवंबर तक
Chhattisgarh
October 30, 2024
•
रिपोर्टर: shailesh
CG : राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 04 से 06 नवंबर तक