CG राज मिस्त्री की लाश मिली : बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी थी, बेटे- बहू पर हत्या कर भाग जाने की आशंका

रायगढ़। जिले के एक घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थितियों में राज मिस्त्री की लाश मिली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। राज मिस्त्री की लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम ओमप्रकाश गोंड था। ग्राम कोरबा जिले का रहने वाला था। वह राज मिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि, ग्राम बरौद गांव के औरामुड़ा में अपने बेटा और बहु के साथ किराये के मकान में रहता था। मंगलवार को ग्रामीणों ने घर के सामने बरामदे में ओमप्रकाश की लाश संदिग्ध परिरिथतियों को देखी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं घटना वाले दिन बेटा और बहु घर से गायाब थे।  ग्रामीण बेटा और बहु पर हत्या कर भाग जाने की आशंका जता रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds