CG News: पानीडोबीर मुठभेड़ : जवानों को कंपनी नंबर पांच के सदस्य को मारने में मिली सफलता
कांकेर।CG News: नक्सलियोंपानीडोबीर क्षेत्र के जंगल में के उपस्थिति की जानकारी मिलने पर डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम जंगल की ओर 2 फरवरी को रवाना हुई और 2 फरवरी को दोपहर ढाई बजे मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ के उपरांत सर्चिग करने पर एक पुरूष नक्सली का शव, एसएलआर और नक्सलियों के अस्थायी कैंप में रखी सामग्रियों को जप्त किया गया। पुरूष नक्सली के शव की पहचान करवाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना है।
CG News: जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलेसिला को पानीडोबरी क्षेत्र में माओवादी संगठन अंतर्गत उत्तर बस्तर-माड़ डिवीजन के सशस्त्र माओवादियों के जमावड़ा की जानकारी मिलने पर डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम को 2 फरवरी को रवाना किया था। जवानों के जंगल में पहुँचने पर जवानों की आहट मिलते ही नक्सलियों ने जवानों पर 2 फरवरी को दोपहर को लगभग ढाई बजे के आसपास फायरिंग शुरू कर दिया। जवानों ने बचाव में जवाबी फायरिंग शुरू किया। यह फायरिंग दोपहर से प्रारंभहुई जो लगभग पाँच से छः घंटे तक चली।
पुलिस लगातार जिस तरफ से फायरिंग हुई थी, उसी तरफ मोर्चा संभालते हुए आगे बढ़ती रही। जवानों की टीम जब आगे बढ़ रही थी, उसी समय एक अस्थायी कैंप और कुछसामान दिखा। अस्थायी कैंप के दस कदम आगे एक पुरूष नक्सली का शव मिला और उसके पास ही एसएलआर बंदूक मिली। जवानों की टीम आगे बढ़ी तो देखा बहुत खून पड़ा हुआ था। जवानों की मानें तो इस मुठभेड़ में अन्य नक्सली भी मौत के शिकार हुए होंगे और घायल भी हुए होंगे। पुलिस यह मान रही है कि मुठभेड़ कंपनी नंबर 05 की टीम से हुई है।
मुठभेड़ का होगा खुलासा
CG News: नक्सली हर बार मुठभेड़ के बाद विज्ञप्ति जारी करते है, इस मुठभेड़ की विज्ञप्ति जारी करेंगे, तभी यह खुलासा हो सकेगा कि वास्तव में नक्सलियों के अनुसार इस मुठभेड़ में उनका कितना नुकसान हुआ है। कई बार ऐसा हुआ है कि पुलिस ने जो आंकड़ा दिया है, उनकी विज्ञप्ति जारी होने के बाद आंकड़ा बढ़ता हुआ मिला है और पूरे नुकसान की जानकारी स्पष्ट हुई है।
मृतक नक्सली कंपनी नंबर 5 का था सदस्य
CG News:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलेसिला ने हरिभूमि से बात करते हुए बताया कि मृतक की पहचान मिलिट्री कंपनी नंबर 05 का सदस्य जतिन मंडावी के रूप में हुई है और इस पर 8 लाख का ईनाम घोषित है।