लॉगिन

रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक और महिला हेल्पर की मौत, कई घायल

Chhattisgarh July 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक और महिला हेल्पर की मौत, कई घायल

रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक और महिला हेल्पर की मौत, कई घायल

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के निकट ग्राम बस्तर में सोमवार तड़के 4 बजे तेज रफ्तार यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई, मनीष ट्रेवल्स की बस रायपुर से यात्रियों को लेकर जगदलपुर आ रही थी, इस बीच बस्तर थाना क्षेत्र के माजीसा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक और महिला हेल्पर की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को आई झपकी के चलते यह हादसा हुआ, दुर्घटना की जानकारी लगते ही बस्तर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया, दुर्घटना के समय बस में तकरीबन 30 यात्री सवार थे सभी यात्री सुरक्षित हैं जबकि बस चालक सतेंद्र सिंह 35 वर्ष निवासी दुर्ग व हेल्पर पुष्पा 20 वर्ष निवासी बीजापुर की मौत हो गई, यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, चालक को बचाने के लिए कटर की मदद से बस के हिस्से को काटकर चालक को निकाला गया लेकिन चालक और परिचालक को नहीं बचाया जा सका।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds