CG NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस की हार की ली नैतिक जिम्मेदारी

कवर्धा। कवर्धा क्षेत्र में कांग्रेस की हार के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बहुत जल्द नए अध्यक्ष पद का चुनाव होगा. कांग्रेस पार्षद ही नगर पालिका अध्यक्ष बन सकते हैं.

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर की करारी हार के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्याग पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा को सौंप दिया है. बता दें कि कवर्धा नगर पालिका में 19 कांग्रेस पार्षद, भाजपा से 6 पार्षद और 1 निर्दलीय पार्षद हैं.

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा पूर्व मंत्री मो. अकबर के काफी करीबी माने जाते हैं और मंत्री मो. अकबर ने ही पार्षद दल के नेता चुने थे और कवर्धा नगर पालिका का अध्यक्ष बनाया गया था. वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए ऋषि शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विधामसभा चुनाव हुए, जिसमें भाजपा को बहुमत मिली और कवर्धा शहर में 42 बूथ हैं. इसमें 35 बूथों में कांग्रेस को करारी हार मिली है. मैं नगर पालिका का अध्यक्ष होने के नाते शहर में हार हुई है उसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफा देता हूं.

शर्मा ने कहा, कवर्धा की जनताओं का 4 साल से सेवा करने का मौका मिला. आगे भी जनता के हित के लिए काम करता रहूंगा. कवर्धा नगर पालिका के जो भी अध्यक्ष होंगे उससे गुजारिश है कि जैसे शहर का 4 सालों में विकास हुआ है वैसे ही चलता रहे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds