CG News: स्कूल में मातृ-पितृ दिवस आयोजन : बच्चों ने राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ ही मातृ-पितृ पूजन दिवस भी मनाया

बेमेतरा। CG News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के स्कूल रानो में राष्ट्रीय महिला दिवस और मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रानो की नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन, मध्याह्न भोजन रसोइया ओमबती साहू, श्याम बाई ध्रुव, चम्पाबाई पटेल ने ग़ुलाल लगाकर स्वागत किया और चरण छूकर आशीर्वाद लिया।

CG News: शिक्षिका कनकलता सरसुधे ने बताया कि, राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह दिन नाइटिंगेल ऑफ़ इण्डिया सरोजिनी नायडू की जयंती को मनाने के लिए मनाया जाता है। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सर्वाधिक मान्यता प्राप्त व्यक्तियों में से एक हैं। उन्होंने भारत की प्रथम महिला राज्यपाल बनकर इतिहास रच दिया।

माता-पिता और बच्चों के बीच के बंधन का उत्सव 

CG News: इसके साथ ही मातृ-पितृ पूजन दिवस भी मनाया गया। शिक्षिका ने कहा कि, यह दिन माता-पिता के सम्मान और प्यार एवं देखभाल के लिए समर्पित है। इस दिन की शुरुआत माता-पिता के लिए सच्चे प्यार और सच्चे वेलेंटाइन को उसके शुद्धतम रूप में मनाकर हर घर और मानव हृदय में एक सामाजिक जागृति लाने के लिए यह पहल शुरू की गई थी। माता-पिता पूजा दिवस माता-पिता और बच्चों के बीच के बंधन का उत्सव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds