CG News: नाना ने नाबालिग नातिन के साथ किया दुष्कर्म : बर्थडे मनाने आया था घर, आरोपी गिरफ्तार

पेंड्रा। CG News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नाना नातिन के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां नाना ने अपनी नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, आरोपी नाना 10 साल की नाबालिग नातिन का बर्थडे मनाया गया था। बर्थडे पार्टी में लेट हो जाने के कारण नाना घर में ही रात को रुका था। बर्थडे वाली रात को नातिन के साथ रिश्तेदार नाना सोए हुए थे। इसी दौरान रिश्तेदार नाना ने आधी रात को नातिन के साथ दुष्कर्म किया। नातिन ने रोते हुए कमरे से बाहर निकलकर अपने परिजनों को घटना की पुरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी नाना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया गया।

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप 

CG News: वहीं बीते महीने भरतपुर ब्लाक के हाईस्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया था। इन तीनों पर स्कूल की एक 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। बताया जा रहा था कि, स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुशवाहा, शिक्षक रावेंद्र कुशवाहा और शिक्षक कुशल सिंह परिहार के एक वनकर्मी बनवारीलाल भी इस कांड में शामिल थे।

आरोपियों को निलंबित किया गया था

CG News: मनेन्द्रगढ़ में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामले में सभी आरोपियों को निलंबित कर दिया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा, प्राचार्य अशोक कुशवाहा, व्याख्याता कुशल सिंह परिहार को निलंबित कर दिया था। साथ ही उप वन क्षेत्रपाल बनवारी सिंह को मुख्य वन संरक्षक ने भी निलंबित किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds