CG News: दीपक बैज के घर रेकी का आरोप : देर रात घर के बाहर देखे गए पुलिसकर्मी

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राजनीतिक बवाल मच गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि, 24 घंटों से उनके घर की रेकी की जा रही थी। बुधवार को रायपुर में दंतेवाड़ा पुलिस इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मी रेकी करते हुए देखे गए। घटना के बाद से बवाल मच गया है। कांग्रेस ने इसे सरकार द्वारा दबाव बनाने की साजिश बताया है।

CG News:  कांग्रेस नेता दीपक बैज ने दावा है कि, उनके घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं। जब कार्यकर्ता सतर्क हुए तो देखा वहां पर दंतेवाड़ा इंस्पेक्टर नरेश सलाम और तीन अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि, वे दंतेवाड़ा एएसपी आर के बर्मन के निर्देश पर रायपुर आए हैं। पुलिस ने बताया कि, वे कांग्रेस नेता अवधेश गौतम की तलाश में आए थे। जबकि कांग्रेस इस घटना को राजनीतिक साजिश बता रही है।

सरकार हमारे नेताओं पर दबाव बनाने की कर रही कोशिश – दीपक बैज 

CG News:  मीडिया से बात करते हुए दीपक बैज ने कहा कि, सरकार हमारे नेताओं पर दबाव बनाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। मेरे घर रेकी क्यों हो रही है? क्या सरकार जासूसी करवा रही है? मैं इस मुद्दे को विधानसभा में उठाऊंगा। दीपक बैज का आरोप है कि, उनसे मिलने रायपुर आ रहे जिला पंचायत सदस्यों को धमतरी में रोका गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया और कहा कि, कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds