लॉगिन

CG : पड़ोसियों ने लोहार दंपत्ति की पिटाई कर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने किया अपराध दर्ज

Chhattisgarh January 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : पड़ोसियों ने लोहार दंपत्ति की पिटाई कर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने किया अपराध दर्ज

CG : पड़ोसियों ने लोहार दंपत्ति की पिटाई कर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने किया अपराध दर्ज

रायगढ़। रायगढ़ में चार लोगों ने लोहार दंपत्ति की पिटाई कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार, जगतपुर की रहने वाली 33 वर्षीय बबीता विश्वकर्मा घर पर ही सिलाई का काम करती हैं। उनके पति वीरेंद्र विश्वकर्मा लोहार का काम करते हैं। जिससे काम करते समय आए दिन शोर-शराबा सुनने को मिलता है। इसी बीच शनिवार को पड़ोस में रहने वाले सिंघल यादव, माया यादव, दिवाकर यादव, शाहीना खान उनके घर पहुंचे।

बबीता से कहने लगे कि इस जगह को छोड़कर तुम लोग चले जाओ। तुम लोगों के काम से सब परेशान हैं। जिस पर बबीता ने उन्हें समझाया, तब वे नहीं माने। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर बबीता की लात-घुसों और ईंट से पिटाई कर दी।

जब बीच-बचाव के लिए उसका पति विरेन्द्र विश्वकर्मा पहुंचा, तो उन्होंने उसको भी जमकर पीट दिया। ऐसे में आसपास के बाकी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने बीच बचाव किया। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना से बबीता के सिर, हाथ और पैर में और विरेन्द्र को भी चोट पहुंचा है।

घटना के बाद बबीता ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds