लॉगिन

CG नक्सलियों ने डंप किया था बारूद और बीजीएल बनाने का सामान, सुरक्षा बलों ने किया बरामद

Chhattisgarh January 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG नक्सलियों ने डंप किया था बारूद और बीजीएल बनाने का सामान, सुरक्षा बलों ने किया बरामद

CG नक्सलियों ने डंप किया था बारूद और बीजीएल बनाने का सामान, सुरक्षा बलों ने किया बरामद

सुकमा : जिले में नक्सलियों का डंप किया बारूद और बीजीएल बनाने का सामान बरामद किया है। नक्सली किसी बड़ी वारदात करने के लिए मौत का सामान जंगल में डंप कर रखे थे। जिसे सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों ने बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले की कोबरा 203 और सीआरपीएफ 131वीं बटालियन के जवान दुलेड़ और मेटागुड़ा के नवीन कैंप से जंगल-पहाड़ी में सर्च ऑपरेशन के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान पहाड़ में चट्टानों के बीच स्थित एक गुफा मिली। जब यहां तलाशी ली तो देखा नक्सलियों ने मौत का सामान डंप कर रखा था।

जवानों ने यहां से 21 आईईडी, जनरेटर, बीजीएल बनाने की मशीन, बीजीएल सेल, पाइप, बारूद समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किए। बताया जा रहा है कि इस डंप से नक्सली बम बनाकर बड़ा हमला करने की तैयारी में थे। वहीं फोर्स ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds