लॉगिन

CG मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाला : ईओडब्लू-एसीबी ने रायपुर-दुर्ग में दवा सप्लायरों के यहां मारे छापे

Chhattisgarh January 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाला : ईओडब्लू-एसीबी ने रायपुर-दुर्ग में दवा सप्लायरों के यहां मारे छापे

Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाले को लेकर ईओडब्लू-एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत राजधानी रायपुर, दुर्ग के एक दर्जन से अधिक दवा सप्लायरों के ठिकानों पर रेड मारी गई है।

दुर्ग में मोक्षित कॉरपोरेशन में ईओडब्लू-एसीबी ने दबिश दी है। शांतिलाल चोपड़ा और उनके बेटे शशांक चोपड़ा के घर और ऑफिस में जांच की जा रही है। चोपड़ा फैमिली सरकारी मेडिकल एजेंसी में दवाइयां का सप्लाई करने का काम करती हैं। एक दर्जन से अधिक अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं। यह मामला रीएजेंट खरीदी से जुड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर फ़िलहाल को जानकारी सामने नहीं आई है।

विधानसभा में भी उठाया गया था यह मामला

बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुई इस खरीदी में सप्‍लायर को करीब 100 गुना ज्‍यादा भुगतान किया गया है। कांग्रेस सरकार में हुई इस खरीदी के लिए भुगतान मौजूदा सरकार ने किया है। यह मामला सत्‍ता पक्ष के विधायकों की तरफ से विधानसभा में भी उठाया गया था। इसके बाद सदन में ही सरकार ने जांच की घोषणा की थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds