CG अंतराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : लाखो की चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

रायपुर। शहर में चोरी की घटनाओ पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अंतराज्यीय चोरों को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई। सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम कुल जुमला 4,80,000 रुपए चोरी करने के आरोपी को केंद्रीय जेल राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया है|

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कमल साहू पिता बालगोविंद साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मकान नंबर सी 8 राधा स्वामी नगर भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकार रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 20.12. 24 को करीबन 11:30 बजे अपने माता-पिता व पत्नी के साथ अपने गृहग्राम उरला दुर्ग गया था रात्रि लगभग 11:30 बजे राधा स्वामी नगर स्थित अपने मकान में आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था बेडरूम में गया तो देखा की लाइट जल रही थी।

कमरे में रखे लकड़ी की आलमारी का ताला टूटा हुआ था अंदर का सामान बिखरा पड़ा था आलमारी के दराज में रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम कुल जुमला 4,80,000 रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात चोर के पता चला हेतु घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया जहां पर महेंद्रा मजारों कार क्रमांक MH.12 RN 3877 पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति घूमते मिला कार नबर से वाहन स्वामी का निवास स्थान प्राप्त कर वाहन स्वामी के घर जाकर पता करने पर बताएं की उसका ड्राइवर वाहन को लेकर गया था व पूछताछ पर पता चला कि ड्राइवर थाना डोंगरगढ़ के कोई मामला में केंद्रीय जेल राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में निरुद्ध है।

न्यायालय से आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर थाना लाकर पूछताछ करने पर कुल 05 व्यक्ति एक राय होकर जुर्म करना स्वीकार किया व अन्य दो साथी केंद्रीय जेल नागपुर में निरुद्ध होना बताया। नागपुर जेल में निरुद्ध आरोपियों का भी प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर थाना लाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आरोपीगण को राजनांदगांव व नागपुर महाराष्ट्र के केंद्रीय जेल में निरुद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds