CG – 55 लाख रूपये का गांजा जब्त : तीन अंतरराज्यीय तस्करों से 220 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त, एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाई

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों से 2 कार एवं 220 किलोग्राम गांजा जब्त की है। इसकी कीमत लगभग 55 लाख रूपये बताई जा रही है। बता दें कि ये आरोपित पूर्व में भी गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार हो चुके हैं। साइबर सेल एवं थाना कोमाखान व थना बसना की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। दरअसल, छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना मिली थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत थाना कोमाखान में कार्रवाई की गई।

इसी कड़ी में बीते 23 मई मंगलवार को टेमरी नाका कोमाखान व ओडिशा बार्डर में वाहन चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान खरियार रोड़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की मारुति रिट्ज कार क्रमांक CG 06 M 1000 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन वाहन को टेमरीनाका कोमाखान के पास घेराबंदी कर रोका गया।,जिसमें दो व्यक्ति बैठे मिले। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश रात्रे उम्र 34 वर्ष सा. खपरीडीह खरोरा रायपुर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश सोनवानी उम्र 29 वर्ष सा. पण्डरी रायपुर का होना बताया। जिनसे ओडिशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे। वहीं संदेह पर तलाशी लिए जाने पर कार के पीछे डिक्की में चार प्लास्टिक बोरी मिली, जिसमें कुल 04 प्लास्टिक बोरी में 120 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर 120 किलो ग्राम कीमती 30,00,000 रूपये गांजा एवं मारूति रिट्ज कार कीमती 1,50,000 रूपये, नगदी रकम 1500 रूपये कुल जुमला कीमती 31,51,500 रूपये जब्त किया गया।

इसी प्रकार थाना बसना में 23 मई को मुखबिर से एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा का परिवहन होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस द्वारा ग्राम परसकोल चैक पदमपुर रोड में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक मारुति स्विफ्ट डिजायर क्रमांक CG 19 BJ 2391 आ रही थी जिसमे एक व्यक्ति सवार था, जिसको रोककर पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम हरि सिंह अगरिया उम्र 26 वर्ष ग्राम गांगपुर थाना गौरेला जिला गौरेला पेण्ड्रा हाल ग्राम गोधन थाना जैतहरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में 5 प्लास्टिक बोरी मिली जिसमें 100 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। मौके पर आरोपित को गिरफ्तार कर 25,12,500 रूपये कीमत के गांजा एवं मारुति स्विफ्ट डिजायर कार कीमती 2,00,000 रूपये, कुल जुमला कीमती 27,12,500 रूपये जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds